पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कब्जा मुक्त कराने गई टीम बैरंग लौटी

कब्जा मुक्त कराने गई टीम बैरंग लौटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थर्मल | गांवआसन कलां में बुधवार को 15 एकड़ गोचरान की जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो सकी। गांव के सरपंच सज्जन सिंह ने एक अधिकारी पर कब्जादारी से मिलीभगत का आरोप लगाया।

सरपंच ने बताया कि कोर्ट के आदेशों के बाद पुलिस बल ग्राम सचिव को लेकर वे गोचरान की जमीन को कब्जा मुक्त करवाने पहुंचे। इस दौरान किसी के फोन आने के बाद बीडीपीओ ने काम बंद करवा दिया। सरपंच ने कहा कि एक तरफ तो उपायुक्त कह रहे है कि गोचरान की जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। दूसरी तरफ कब्जा मुक्त कर रही टीम को उपायुक्त कार्यालय से काम बंद करने की बात कही गई। फोन किसने किया अभी तक नहीं पता चला। सरपंच ने बताया कि मामले को लेकर डीसी से मिलेंगे और अगर जरूरत हुई तो पंचायत फिर से कोर्ट जाएगी।