पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"मॉम\' ने भेजी मंगल की पहली तस्वीर

\"मॉम\' ने भेजी मंगल की पहली तस्वीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहली तस्वीर पीएम मोदी को भेंट

भारतके मार्स ऑर्बिटर मिशन (मॉम) मंगलयान ने गुरुवार को मंगल ग्रह की पहली तस्वीर भेजी। मंगलयान बुधवार को मार्स की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया था। इसरो के मार्स ऑर्बिटर के ट्विटर हैंडल ने लाल ग्रह की पहली तस्वीर भेजी। तस्वीर का कैप्शन है, \\\"यहां का दृश्य शानदार है।\\\' मंगलयान फिलहाल मंगल की कक्षा में इसके चक्कर लगा रहा है। मंगल ग्रह से इसकी न्यूनतम दूरी 421.7 किलोमीटर तथा अधिकतम दूरी 76 हजार 993.6 किलोमीटर है।

इसरो ने यह जानकारी दी। कक्षा का झुकाव मंगल ग्रह की भूमध्यवर्ती क्षेत्र में 150 डिग्री के वांछित स्तर पर है। इस कक्षा में मंगलयान को मंगल ग्रह का एक चक्कर लगाने में 72 घंटे, 51 मिनट और 51 सेकंड का समय लगता है। इसरो ने बताया कि आने वाले कुछ हफ्तों में मंगलयान के 5 वैज्ञानिक उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए इसका मंगल ग्रह की कक्षा में पूरा परीक्षण किया जाएगा।

\\\"मॉम\\\' मंगल ग्रह की सतह तथा खनिज संघटकों का अध्ययन करेगा और वहां जीवन के संकेत देने वाली मीथेन गैस की मौजूदगी के लिए इसके वातावरण को खंगालेगा। मंगलयान 5 उपकरणों से लैस है। इसमें मीथेन या नमी वाली गैस का पता लगाने के लिए सेंसर, एक रंगीन कैमरा और एक थर्मल इमेजिंग स्पेक्ट्रोमीटर भी शामिल है। मंगलयान कम से कम अगले 6 महीने तक दीर्घवर्त्ताकार रूप में मंगल के चक्कर लगाएगा और अपने उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए धरती पर तस्वीरें भेजेगा। 450 करोड़ रुपए की लागत वाला मॉम सबसे सस्ता अंतरग्रहीय मिशन है और भारत इसके साथ ही विश्व में पहले ही प्रयास में मंगल की कक्षा में अंतरिक्ष यान स्थापित करने वाला एकमात्र राष्ट्र बन गया है। यूरोपीय संघ, अमेरिकी और रूसी यान भी मंगल की कक्षा या सतह पर पहुंचने में सफल रहे हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए कई बार प्रयास करने पड़े। मंगलयान को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में पिछले साल 5 नवंबर 2013 को पीएसएलवी राॅकेट के जरिए लॉन्च किया गया था। यह एक दिसंबर को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र को पार कर गया था।

नई दिल्ली| भारतीयअंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगल ग्रह से मिली पहली तस्वीर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की। इसरो के अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन और मंगलयान मिशन से जुड़े अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के एक दल ने प्रधानमंत्री को यह तस्वीर भेंट की। मं