पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच ने लगाया हमले का आरोप

सरपंच ने लगाया हमले का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थर्मल | गांवआसन कलां के सरपंच सज्जन सिंह ने थर्मल पुलिस चौकी में जान से मारने के प्रयास की शिकायत दी है। सरपंच ने बताया कि तालाब का पानी वाल्मीकि बस्ती में जा रहा था। जब मशीन से पानी की निकासी करने के लिए गए तो कुछ लोगों ने विरोध किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने झगड़ा कर दिया और गंडासी लेकर हमला करने आए। चौकी इंचार्ज एसआई राममेहर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से एक गंडासी बरामद कर ली।

राममेहर का कहना है कि मामले की शिकायत आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।