पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली निगम के खुले दरबार में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर सौदापुर के ग्रामीणों में रोष

बिजली निगम के खुले दरबार में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर सौदापुर के ग्रामीणों में रोष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थर्मल | सौदापुरके ग्रामीण दो दिनों से खुले दरबार में बिजली विभाग के अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को भी ग्रामीण बरसात होने के बावजूद कश्यप चौपाल में एकत्र हुए और 12 बजे तक बिजली निगम के अधिकारियों का इंतजार कर घर चले गए। बिजली विभाग के इस लापरवाह पूर्ण रवैये से ग्रामीणों मे रोष है।

ग्रामीणों बजिंदर, कर्मदत्त , सोनू, दलबीर, कृष्ण लाल, राजू, सुनील, प्रदीप, मांगा ने बताया कि पहले मुनादी करवाई गई थी कि 12 फरवरी को गांव में बिजली विभाग का खुला दरबार लगेगा। परंतु उस दिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उसके बाद कहा कि 13 फरवरी को आना। इसके बाद भी कोई अधिकारी गांव मंे नहीं आया। इसी कारण ग्रामीणों मे बिजली विभाग के खिलाफ रोष है। वहीं इस बारे मे एसडीओ नरेंद्र जागलान ने बताया कि गांव मे सोमवार को खुला दरबार लगेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के कारण अधिकारी मौके पर नहीं जा सके।

खबरें और भी हैं...