आज रैली में पहुंचेंगे थर्मल यूनियन कर्मी
थर्मल | एचएसईबीवर्कर यूनियन मुख्यालय भिवानी से संबंधित कर्मचारी यूनियन की देर रात सब-ऑर्डिनेट क्लब में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान रणबीर सिंह ने की। इसमें फैसला लिया गया कि सोमवार को जंतर-मंतर अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ की होने वाली रैली में ज्यादा से ज्यादा कर्मियों को भेजा जाए। प्रधान ने बताया कि रैली मुख्य रूप से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करवाने छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करवाने को लेकर है।