पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनाना में सफाई व्यवस्था बदहाल

मनाना में सफाई व्यवस्था बदहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवमनाना में सफाई व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। इससे हर गली चौराहों पर गंदगी के ढेर लगे है। कई जगह नालियों का गंदा पानी गलियों में भर आने के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर ग्राम पंचायत से बीडीपीओ तक को गुहार लगा चुके है, लेकिन झूठे आश्वासनों के सिवाए कुछ नहीं मिलता। ग्रामीण मुकेश कुमार, बल्लू, धर्मबीर, राजेंद्र, चांद, मोदी ने बताया कि ग्राम पंचायत की तरफ से गांव की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई कर्मचारी भी लगाए गए है। इसके बावजूद भी गांव की सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। आरोप है कि पंचायत की अनदेखी से हर गली में गंदगी के ढेर लगे है ओर नाले नालियों में गंदगी अटी पड़ी है। सोमवार को भी बैंक वाली गली में नालियों की सफाई होने के कारण सारा गंदा पानी फिरनी में ही उतर आया। इसके समाधान के लिए वे ग्राम पंचायत से बीडीपीओ तक से मिलकर गुहार लगा चुके है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही गांव की सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो बीडीपीओ कार्यालय पर धरना देने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

सड़क की खस्ता हालत से ग्रामीण परेशान, आए दिन हो रहे हैं चोटिल

थर्मल | क्षेत्रके गांव सौदापुर से सौंधापुर जाने वाली दो किलोमीटर लम्बी सड़क की खस्ताहालात के कारण लोग परेशान हंै। लोगो का कहना है कि सड़क इतनी खराब है कि सड़क मंे गड्ढे नहीं, गड्‌ढों में सड़क दिखाई देती है। सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहनचालकों को होती है। वो गड्‌ढों के कारण आए दिन चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीण पवन कुमार, दिनेश, मुकेश, चरण सिंह, सुभाष, बलवान, सुमेर सिंह, प्रदीप ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि जब से गांव निगम मंे गया है, विकास कार्य तेजी से होंगे। वहीं कई बार शिकायत के बाद भी संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।