दस दिन से चल रही भूख हड़ताल खत्म
थर्मल | बीबीएमबीपावर हाउस में मांगों को लेकर दस दिनों से चल रही भूख हड़ताल अधिकारियों के आश्वासन के बाद खत्म हो गई है। कर्मचारी यूनियन के उप प्रधान मनीष कुमार ने बताया कि प्रधान ने अपनी ड्यूटी जालंधर में ज्वाइन कर ली है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि कर्मियों की सभी जायज मांगों का निपटारा एक माह के अंदर कर दिया जाएगा। इसके बाद कर्मियों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। यूनियन नेताओं का कहना है कि अगर एक माह बाद उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वो फिर से हड़ताल पर बैठ जाएंगे।