पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक सप्ताह में चार पशुओं की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से हुई पुष्टि

एक सप्ताह में चार पशुओं की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से हुई पुष्टि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थर्मल | गांवसौदापुर निवासी अतर सिंह की गाय की मौत जहर खाने से हुई है। अतर सिंह ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ असंध नहर नाका पुलिस को शिकायत दी है। अतर सिंह ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर उनकी एक भैंस, कटड़ी गाय की मौत हो गई। तो उन्होंने उचानी स्थित लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी आॅफ एनिमल में जांच कराई। तो वहां पर रिपोर्ट में पशुओं की मौत जहर खाने से होना बताया। देर रात एक अन्य गाय की भी मौत हो गई। इसी कारण उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पीड़ित का कहना है कि किसी ने चोरी छिपे से पशुओं के चारे में जहर डाल दिया। घटना की जानकारी मिलने पर गोसेवक आजाद आर्य ने गांव में आकर पीड़ित परिवार की हर प्रकार से सहायता करने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...