बीबीएमबी आवासीय परिसर अौर काॅम्प्लेक्स की सड़क खस्ताहाल
थर्मल | बीबीएमबीपावर हाउस सिवाह में आवासीय काॅलोनी काॅम्प्लेक्स की सड़कों की दशा खस्ता है। इसके कारण कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारी यूनियन के प्रधान बिशंभर सिंह ने बताया कि सड़कों की जगह बजरी दिखाई देती है। दो पहिया वाहन चालक आए दिन चोटिल हो जाते हैं। इतना नहीं मकानों की छतों की दशा भी बहुत खराब है। जरा सी बरसात होते ही पानी नीचे टपकने लगता है। इसके लिए बार-बार अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, परंतु समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन करने पर मजबूर होगी।