गली मंे औद्योगिक राख डालने से विवाद
थर्मल | असंधरोड पर संत राजिंद्र आश्रम के पास गली में एक व्यक्ति द्वारा औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाली राख डालने से विवाद हो गया। बाद में कुछ लोगों ने यह राख हटाने के लिए दो दिन का समय दिया। काॅलोनी वासी सतबीर, जोगेंद्र, इंद्रजीत, हसन, बीरसिंह, कर्मबीर, अनिल ने बताया कि फैक्ट्री से अवशेष के रूप में निकलने वाली राख उड़कर उनके घरों में आती है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि आश्रम मे दूर-दूर से अनुयायी आते हैं। राख के कारण रास्ता बंद होने से उन्हें परेशानी होती है। इस प्रकार लोगों के लिए असुविधा का कारण बनना ठीक नहींं है, इसीलिए उसे दो दिन का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन में राख नही हटाई गई तो वे उपायुक्त अजित बालाजी जोशी को शिकायत देंगे।