हेमू की समाधि देखने पहुंची टीम
थर्मल | गांवसौदापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल हिंदू सम्राट राजा हेमचंद्र (हेमू) विक्रमादित्य की समाधि देखने पुरातत्व विभाग आगरा से एक टीम आई। इसका नेतृत्व रविशंकर प्रसाद कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूरे एरिया की वीडियोग्राफी करवाई है। बताया कि जाे नक्शा उनके पास है उसके हिसाब से काफी बदलाव है। यहां के सारे हालात बदल दिए गए हैं। इसकी दयनीय स्थिति के बारे में भी आगे रिर्पोट दी जाएगी। टीम में कुल 6 सदस्य थे।