छेड़छाड़ के आरोपी पर 31 हजार जुर्माना
थर्मल | गांवसौदापुर में 8 फरवरी को एक बच्ची से छेड़छाड़ के मामले को पंचायत ने सुलझा दिया है। इसी कारण पुलिस ने मामला बंद कर दिया। जानकारी के अनुसार बच्ची के परिजनों का आरोप था कि जब उनकी बच्ची दुकान से सामान लेने गई तो उस समय उससे छेड़छाड़ की गई। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई थी। परंतु अगले दिन दुकानदार ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने उनके परिवार को मारपीट करके घायल कर दिया। उन्होंने भी मेडिकल कराकर पुलिस को शिकायत दे दी थी। देर रात हुई पंचायत में मामला हल हो गया। इसमें आरोपी लड़के को 31 हजार रुपए जुर्माना पंचायत ने लगाया। यह जुर्माने की राशि मंदिर में दान की जाएगी। नहर नाका इंचार्ज प्रदीप गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इसी कारण अब कार्रवाई नहीं होगी।