पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राख झील को पक्का करने का काम शुरू

राख झील को पक्का करने का काम शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थर्मल| 480एकड़ में फैली सुताना के पास बनी नई राख झील को पक्का करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें पक्की मिट्टी लगाकर पहले उसे समतल किया जा रहा है। उसके बाद यहां पर सीमेंट की ब्लाकिंग ईंटें लगाई जाएंगी। इसके पक्का होने से सबसे ज्यादा फायदा गांव सुताना को होगा। दीवारें पक्की होने के कारण गंदा पानी राख बाहर नहीं आएगा। इससे खेती वाली जमीन सेम से बच जाएगी। लीकेज बंद होने के कारण पानी बाहर रास्ते में नहीं आएगा। जो जमीन खराब हो रही है, उसको भी ठीक करने का समय मिल जाएगा। थर्मल के चीफ इंजीनियर बीबी बंसल ने बताया कि झील को पक्का करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके बाद आसपास के लोगों को काफी राहत मिलेगी।