- Hindi News
- दस माह में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 7.4% बढ़ा, 4 लाख 27 हजार 822 करोड़ रुपए पहुंचा
दस माह में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 7.4% बढ़ा, 4 लाख 27 हजार 822 करोड़ रुपए पहुंचा
होंडा अमेज का सीएनजी मॉडल
सैमसंग ने 7190 रुपए में लॉन्च किया गैलेक्सी जे-1, मिल रहे कई सारे ऑफर
लेनोवो का 13एमपी कैमरा वाला पी-70 स्मार्टफोन देता है 696 घंटे का स्टैंडबाय
प्रतिस्पर्धा आयोग ने फिर शुरू की एयरलाइंस किराये की जांच
छत्तीसगढ़ के तीन कोल ब्लॉक की नीलामी पर दिल्ली हाईकोर्ट की रोक
नई दिल्ली | हाईकोर्टने छत्तीसगढ़ के तीन कोयला ब्लॉकों की नीलामी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने अंतिम बोली का आयोजन 18 फरवरी से पहले करने को कहा है। सा रदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड ने इन ब्लॉकों के लिए दो चरण की नीलामी प्रक्रिया को चुनौती दी है। हाई कोर्ट गुरुवार को इसी कंपनी की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। जस्टिस बदर दर्रे अहमद और संजीव सचदेव की बेंच के आदेश के मुताबिक इस नीलामी के पहले चरण में आधे बोलीकर्ता को छांट दिया जाएगा। इसके लिए सा रदा एनर्जी ने भी अपना इनिशियल प्राइस ऑफर दिया है। बेंच ने सरकार को इन तीनों ब्लॉकों - गारे पाल मा 4/1, 4/4 और 4/7 के लिए इनिशियल प्राइस ऑफर खोलने और उसमें से 50 फीसदी शीर्ष बोलीकर्ता की घोषणा की अनुमति दी।
पर साथ ही कहा कि अंतिम निर्णय याचिका पर आने वाला फैसला ही होगा।
इनसे मांगा अगली सुनवाई पर जवाब :
कोयला मंत्रालय, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, डालमिया समूह की कंपनी ओसी एल लिमिटेड, भारत एल्यूमीनियम कंपनी लिमिटेड, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, जिंदल पावर लिमिटेड और अल्ट्रा टेक सीमेंट लिमिटेड। ये कंपनियां उक्त ब्लॉकों के लिए इनिशियल प्राइस ऑफर देने वालों में शामिल हैं।
वर्जन:
नीलामी प्रक्रिया में नहीं होगी देरी : सरकार
“सरकार अदालत के फैसले का सम्मान करती है। इससे कोयला ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया में कोई देरी नहीं होगी।’
-पीयूष गोयल, बिजली और कोयला मंत्री
.................................
बॉक्स:
कोयला ब्लॉकों की नीलामी के लिए 134 बोलियां
पहले चरण की नीलामी में रखे गए 21 कोयला ब्लाकों के लिए 134 कंपनियों ने शुरूआती चरण पार कर लिया है। सरकार को कुल 176 बोलियां मिली थीं। इनमें से 134 कंपनियों की बेली को तकनीकी रूप से सही पाया गया है। इनमें हिंडाल्को, आदाणी पावर और रिलायंस जिओथर्मल भी शामिल हैं। कोयला सचिव अनिल स्वरूप ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ये बोलियां सिर्फ उन ब्लॉकों के लिए मंगाई गई हैं जिनमें उत्पादन कार्य चल रहा है।
छत्तीसगढ़-एमपी के लिए सर्वाधिक बोली : सबसे अधिक 12 बोली छत्तीसगढ़ के गारे पाल मा 4/7 ब्लॉक के लिए मिली हैं। मध्यप्रदेश के अमेलिया (उत्तर) ब्लॉक और विचारपुर कोयला ब्लॉक दोनों के लिए 10-10 बोली मिली हैं।
नई दिल्ली | होंडाकार इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को अपनी कॉम्पैक्ट सेडान होंडा अमेज का सीएनजी-वैरिएंट लॉन्च किया है। इसकी कीमत 599,585 रुपए है। नए वैरिएंट पर कंपनी ग्राहकों को दो साल की वारंटी देगी।
कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट मार्केटिंग एंड सेल्स ज्ञानेश्वर सेन ने इस नए वैरिएंट को लॉन्च करते हुए कहा कि अमेज को सीएनजी के साथ पेश करने में हमें बहुत खुशी हो रही हैं और हम अपनी नए-नए प्रोडक्ट और सर्विस के जरिए अपने ग्राहकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना चाहते हैं।