पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कपड़े की दुकान से सूट चुराते दो महिलाएं पकड़ीं

कपड़े की दुकान से सूट चुराते दो महिलाएं पकड़ीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन महिलाओं ने मेन बाजार स्थित एक दुकान से हजारों रुपये कीमत के सूट चुरा लिए, जिनमें से दो महिलाओं को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया जबकि तीसरी महिला सूट लेकर फरार हो गई। दुकानदार अशोक जैन ने बताया कि शुक्रवार शाम तीन महिलाएं उसकी दुकान पर आईं और सूट दिखाने के लिए कहा। उन्होंने काफी सूट देखने के बाद भी वे कोई सूट नहीं खरीदा। उनके जाने पर उसने जब बिखरे सूटों की संभाल की तो देखा कुछ सूट कम मिले। इस पर उसे शक हुआ और उसने बिना समय गंवाए तुरंत पीछा कर दो महिलाओं को गांधी चौक के पास काबू कर लिया तथा शहर पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार ने बताया कि चुराए गए सूटों की कीमत करीब 18 हजार रुपये है। पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम रेलवे रोड जींद वासी संजू देवी प|ी रवि कुमार तथा सरना प|ी उमेद सिंह बताया। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश दिए।

खबरें और भी हैं...