पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हंसावाला में बीमा तथा ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता बताई

हंसावाला में बीमा तथा ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता बताई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाला ने गांव हंसावाला पारता में ट्रैक्टर चालकों किसानों मजदूरों को बीमा तथा ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता बारे जागरूक किया तथा नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। एसपी यहां यातायात नियमों के जागरूकता पायलट प्रोजेक्ट के तहत मार्गदर्शन कर रहे थे। उन्होंने करीब दो सौ ट्रैक्टर ट्रालियों को रिफ्लेक्टर भी लगाए। कार्यक्रम में गाजूवाला के सरपंच विजय हरीपाल सिंह की बेटी जन्नत ने बेटी को बचाने पर आधारित कविता सुनाकर बेटी बचाने का संदेश दिया।

90प्रतिशत ट्रैक्टरों का बीमा नहीं होता

उन्होंनेबताया कि जानकारी के अनुसार 90 प्रतिशत ट्रैक्टरों का बीमा नहीं होता और ना ही 80 प्रतिशत ट्रैक्टर चालकों के पास ट्रैक्टर ड्राइविंग लाइसेंस होता। अनहोनी का किसी को पता नहीं लगता, ना जाने कब दुर्घटना घटित हो जा ये। इसलिए सभी अपने अपने ट्रैक्टरों का बीमा अवश्य करवाएं तथा चालक के ड्राइविंग लाइसेंस में ट्रैक्टर का एडीशन जरूर कराएं। पुलिस अधीक्षक ने नशे के दुष्प्रभाव पर जानकारी देते हुए बताया कि नशे नशा बेचने वाले लोगों का समाज द्वारा बहिष्कार करना होगा, अगर फिर भी बाज नहीं आते तो हमें बता ये हम उनका कानून के माध्यम से इलाज करेंगे। उन्होंने कहा कि आप नशे का व्यापार करने वालों को पकड़वाने में तुरंत पुलिस हेल्प लाईन न. 88140.39100 88140.11732 पर सूचना दें। उन्होंने आह्वान किया कि बेटी को बचाओ और उन्हें खूब पढ़ाओ।

खबरें और भी हैं...