दो दिन से लापता महिला का सुराग नहीं
टोहाना | गांवलोहाखेड़ा से दो दिन से लापता महिला का कोई सुराग नहीं लगा है। करीब 52 वर्षीया बिमला देवी शनिवार सुबह 6 बजे से अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए चली गई। उसके बेटे बलविंद्र ने बताया कि उसकी माता बिमला देवी के कपड़े गांव से बहने वाला भाखड़ा नहर किनारे मिले हैं। जिससे उन्हें आशंका है कि कहीं वह नहर में ना गिर गई हो। इसी कारण काजला हेड तक उसकी तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया। उसने बताया कि शहर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।