गुरु रविदास जयंती की झंडा रस्म निभाई
संतगुरू रविदास सत्संग सभा द्वारा गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में झंडा रस्म का आयोजन किया गया। पुरानी सब्जी मंडी स्थित मंदिर में संत गुरू रविदास इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स, लंदन की प्रधान प्रीत बाला भटिंडा ने जयघोषों के बीच झंडा रस्म अदा की। उन्होंने आह्वान किया कि संत रविदास की वाणी का प्रचार प्रसार करें तथा उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करें।
इससे पूर्व सभा प्रधान पाला राम के नेतृत्व में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। रामनगर स्थित मंदिर से सिकंदर खोबड़ा बलवान सिरोहा ने प्रभात फेरी को रवाना किया। इस अवसर पर प्रधान पाला राम, पूर्व प्रधान अशोक कुमार, बलवान सिरोहा, सिकंदर खोबड़ा, अमित खोबड़ा, चंद्रभान, रामकुमार मंडल, सुरेश, राजेश, नसीब आदि मौजूद थे। प्रधान ने बताया कि 21 फरवरी को मंदिर में जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कुटिया शांत सरोवर की प्रमुख संत सुखदेवा नंद महाराज मुख्य ज्योत प्रज्जवलित करेंगी। 22 फरवरी को जयंती समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला मुख्य अतिथि होंगे तथा डीएफओ नरेश रंगा विशिष्ट अतिथि होंगे।
झंडा रस्म के उपलक्ष्य में निकाली प्रभात फेरी में श्रद्धालू।