पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवजात बेटियों के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा शुरू

नवजात बेटियों के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एंबुलेंसचालक अमरजीत मुवाल ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को समर्थन देते हुए नवजात बेटियों को उन्हें उनके घर तक फ्री छोड़कर आने के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू की है। मेडिकल एनक्लेव में आयोजित कार्यक्रम में घनश्याम शर्मा द्वारा पूजा अर्चना करवाई गई। तदुपरांत भाटिया नर्सिंग होम के संचालक डॉ. दिपांश भाटिया डॉ. शैलिका भाटिया ने रिबन काटा तथा पारूल अस्पताल के निदेशक डॉ. मनीश बांसल ने एंबुलेंस को रवाना किया। पहले दिन अमरजीत 3 नवजात कन्याओं के जन्म पर उनके घर फ्री छोड़कर आया तथा तीनों को 21-21 रुपये का शगुन भी दिया। अमरजीत के इस कार्य के लिए जहां मेडिकल एनक्लेव के चिकित्सकों ने सराहना की वहीं अमरजीत के माता -पिता प|ी भी बेहद खुश नजर आए। अमरजीत की बूढ़ी माता राम रति ने इस मानवता के कार्य के लिए उसे आशीर्वाद दिया।

अमरजीत ने बताया कि आपातकालीन में वह नवजात बेटी को बड़े महानगरों के अस्पताल तक बिना लाभ हानि के आधार पर छोड़कर आएगा। उन्होंने इस एंबुलेंस सेवा के लिए हेल्पलाइन नंबर 94663-05946 086830-53385 भी जारी किया। इस अवसर पर धर्मपाल मुवाल, प्रवीन भाटिया, बंसी लाल, सुशील शर्मा, बंसी भाटिया, विनोद महक, सुखचैन सिंह, योगेश, राजेश, गुलाब सिंह, धर्मपाल, गगनदीप, तरसेम मुवाल, सुरेंद्र, गोपी आदि उपस्थित थे।

बेटियों की सेवा में समर्पित एंबुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना करते डॉ. मुनीश बांसल डॉ. दीपांश भाटिया।

खबरें और भी हैं...