पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभिभावक अपने बच्चों को स्तरीय शिक्षा दिलवाएं :पूर्व कृषिमंत्री

अभिभावक अपने बच्चों को स्तरीय शिक्षा दिलवाएं :पूर्व कृषिमंत्री

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयशिक्षा समिति की ओर से हरियाणा गौरव पुरस्कार एवं विज्ञान पुरस्कार के वितरण के लिए आरके बैंकेट में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व कृषिमंत्री परमवीर सिंह ने समारोह अध्यक्ष धर्मशाला एंड एजुकेशन सोसायटी प्रधान जगन नाथ गोयल, विशिष्ट अतिथि संजय गुप्ता के साथ विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा जीवन का अनमोल गहना है। इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चे की प्रतिभा का विकास होता है।

इन्हेंमिला हरियाणा गौरव पुरस्कार

समितिसचिव विरेंद्र कौशल ने बताया कि सीनियर वर्ग में पारस स्कूल सतनाली (महेंद्रगढ़) की अनिशा, सरस्वती हाई स्कूल ढाणी गारण (हिसार) के रवि, आदर्श स्कूल बवानी खेड़ा (भिवानी) की विशाखा, जूनियर- वर्ग में सीनियर वर्ग में पारस स्कूल सतनाली के यश वर्धन, श्री कृष्णा हाई स्कूल हांसाका (रेवाड़ी) की मुस्कान बजरंग मॉडल स्कूल टोहाना की मनाली तथा जूनियर- बी वर्ग में सीनियर वर्ग में पारस स्कूल सतनाली की मधु, शिवा निया पब्लिक स्कूल, उचाना मंडी की नेहा और न्यू होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, भूना की आरती को हरियाणा गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया।

सतनाली के तीर्थ, परमजीत प्रीति, खेड़ी बर्की (हिसार) की मनीषा, टोहाना के हरप्रीत, कोमल, झोझू कलां (भिवानी) के लवकेश, धनोरी (जींद) के अंकित तथा अंबाला शहर के दमनजीत को विज्ञान पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्य भर में सर्वाधिक मैरिट विजेता विद्यालय के रूप में पारस सीनियर सेकंडरी स्कूल सतनाली, श्री कृष्णा हाई स्कूल हांसाका, शिक्षा भारती स्कूल नांवां (महेंद्रगढ़), दयाल सिंह पब्लिक स्कूल करनाल शिवानियां पब्लिक स्कूल, उचाना मंडी को सम्मानित किया गया। राज्य भर में सर्वश्रेष्ठ परीक्षा केंद्र के रूप में देव समाज मिडल स्कूल रायपुर रानी (पंचकुला), महाराजा अग्रसेन स्कूल, टोहाना, गुरू कृपा मॉडल स्कूल, अग्रोहा, एमडी पब्लिक स्कूल, नरवाना, आर्य कन्या स्कूल, शाहाबाद मारकंडा डीजे पब्लिक स्कूल, सिरसा को सम्मानित किया गया। मंच संचालन समिति सचिव विरेंद्र कौशल ने किया। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश शास्त्री, डॉ. राय सिंह, कर्मवीर सिंह, अनिल शर्मा, सुरेंद्र सिंह, जगदीश चहल, कुलदीप सिंह, बलवान शास्त्री, जोरा सिंह पूर्व सरपंच सिंबल गुरदीप सिंह बिट्टू, राजमल विनय वर्मा मौजूद थे।

आरके पैलेस में हरियाणा गौरव पुरस्कार प्रदान करते पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह अन्य।

खबरें और भी हैं...