िनयमित योग कर रहें निरोग
योगसेवा समिति एवं योग सभा के संयुक्त तत्ववाधान में आठ दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग साधना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ स्वामी देवीदयाल प्राकृतिक चिकित्सा योगधाम के प्रांगण में हवन कर किया गया। जिसमें योगाचार्य राजेंद्र बत्रा महाबीर बंसल, सुभाष, अमनदीप, मास्टर तरसेम, नरेंद्र, लेखराज, राज कुमार, रविंद्र गोयल, रणबीर बांसल, रवि, गुरमीत आदि ने आहुति डालकर सभी के स्वस्थ होने की कामना की।
प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. हरीश यादव ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग रोगों को समूल रूप से नष्ट करने की सक्षम पद्धति है। पंच महा भूतों के सम्यक प्रयोग, योगासन और प्राणायाम के नियमित अभ्यास से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा में रोगों के लक्षणों की नहीं बल्कि कारण का उपचार होता है जिससे रोग जड़ से समाप्त होता है।
योग शिविर का शुभारंभ करते समिति के सदस्य।