आसाराम आश्रम में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन
टोहाना | योगवेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में संत आसाराम आश्रम में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने माता- पिता का पूजन किया। वहीं माता- पिता ने भी बच्चों को जीवन में यशस्वी बनने का आशीर्वाद दिया। समिति प्रधान विकास वर्मा ने कहा कि माता- पिता एवं गुरू हमारे हितैषी हैं, इसलिए हमें उनका आदर करना चाहिए। वहीं उनमें ईश्वरीय अंश को निहारकर उन्हें प्रणाम उनका पूजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने माता पिता को अपना हितैषी मित्र मानकर अपनी हर अच्छी -बुरी बात अपने माता पिता को बतानी चाहिए ताकि वह उचित मार्गदर्शन करने में सहायक बन सकें। इस अवसर पर संगतों ने गुरू यशगान भी किया। प्रधान विकास वर्मा, इंद्रभान अरोड़ा, देसराज, जगदीश वधवा, सुरेंद्र ग्रोवर, लेखराज ढींगड़ा, जगदीश मुंजाल, हरीश भाटिया, मनोहर लाल, राम धवन, नरेश ठक्कर, डोली वर्मा, विद्या वधवा, सुदेश मुंजाल, सुषमा धवन, नीलम भुटानी, मधु अरोड़ा, नीलम ठक्कर, मंजू पसरीजा, पुष्पा चावला, राज ढींगड़ा उपस्थित थे। .