पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शाॅर्ट सर्किट से तुलसी नगर में कपड़े की दुकान में आग

शाॅर्ट सर्किट से तुलसी नगर में कपड़े की दुकान में आग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तुलसीनगर चौक स्थित एक कपड़े की दुकान में बिजली के शॉट सर्किट से आग लग गई। जिससे करीब सवा लाख रुपये के कपड़े जल गए।

शुक्रवार सुबह तुलसी नगर चौक स्थित एक कपड़े की दुकान में बिजली के शॉट सर्किट से आग लग गई, जिससे काफी नुकसान हुआ। बताया जा है कि जिस समय दुकान में आग लगी थी उस समय दुकान मालिक कर्मचंद बजाज दुकान के पीछे बने अपने घर पर था। तभी दुकान की ओर से कुछ जलने की दुर्गंध आने पर वहां जाकर देखा तो दुकान के एक कोने में आग धूं धूं कर जल रही थी। इस पर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य तथा पड़ोसी वहां पहुंचे और पहले नगर परिषद के दमकल केंद्र को सूचित किया। उसके बाद सभी ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। दमकल गाड़ी ने कुछ ही मिनट में वहां पहुंचकर आग पर काबू पाया। समय पर आग पर काबू पाने से नुकसान बच गया अन्यथा नुकसान कई गुना हो सकता था। दुकानदार कर्मचंद बजाज ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही वह शादियों के लिए महंगे दामों वाले लेडीज रेशमी सूट लेकर आया था। इत्फाकन आग भी उसी ओर लगी। जिससे वे सूट जलकर खाक हो गए।

तुलसी नगर स्थित कपड़े की दुकान में लगी आग से जले सूट दिखाते हुए कर्मचंद बजाज संजय।

खबरें और भी हैं...