पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समिति ने मनाया मातृ पितृ दिवस

समिति ने मनाया मातृ- पितृ दिवस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना| योगवेदांत सेवा समिति द्वारा मातृ- पितृ दिवस का आयोजन किया गया। मिलन चौक स्थित आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मातृ देवो भव, पितृ देवो भव, आचार्य देवो भव के जयघोष गूंज उठे। बाल- गोपालों ने अपने माता- पिता के सिर पर पुष्प अर्पित किए तथा आरती की। उन्होंने अपने परिजनों एवं गुरू की सेवा करने का दृढ संकल्प लिया। इसके बाद बच्चों ने अपने माता-पिता की परिक्रमा भी की।अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के माथे पर तिलक कर सिर पर पुष्प रखे।

मातृ-पितृ दिवस का महत्व बताते हुए संत आसाराम बापू के परम शिष्य रामा भाई ने उपस्थित बाल- गोपालों अभिभावकों को बताया कि भारतीय सनातन संस्कृति विश्व में सर्वोत्तम है। माता-पिता की सेवा करने से समस्त पुण्यों की प्राप्ति होती है मानव-मात्र का कल्याण होता है। माता -पिता की सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य कार्य नहीं है। इस अवसर पर समिति संरक्षक जगदीश वधवा, प्रधान विकास वर्मा, इन्द्र अरोड़ा, सुरेन्द्र, अर्जुन वर्मा, जगदीश मुंजाल, डोली वर्मा, नीलम ठक्कर, सुषमा धवन आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...