बेटियों के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा प्रदान करेगी समिति
नवगठितसंगठन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एंबुलेंस सेवा समिति नवजात बेटियों के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा प्रदान करेगी। समिति सदस्य अमरजीत सिंह ने बताया कि समिति द्वारा शहर के किसी भी अस्पताल में जन्म लेने वाली नवजात बेटी उसकी मां को अस्पताल से 30 किलोमीटर के दायरे में फ्री घर पहुंचाया जाएगा। इसके साथ साथ नवजात को समिति की ओर 21 रुपये शगुन भी दिया जाएगा।
उसने बताया कि यदि किसी नवजात बेटी को खून की जरूरत होगी तो वह भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा यदि किसी नवजात को आपात स्थिति में यहां से किसी अन्य शहर के अस्पताल में रेफर किया जाता है तो समिति द्वारा बिना लाभ हानि पर एंबुलेंस सेवा प्रदान की जाएगी। अमरजीत ने बताया कि ये सभी सेवाएं समिति द्वारा 14 फरवरी से शुरू की जाएंगी तथा शहर के सभी अस्पतालों में उक्त सेवा लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी चस्पा किए जाएंगे।