अंतिम दिन परमवीर सिंह ने किया नामांकन
टोहाना | बटोहानाविधानसभा से कुल 21 लोगों ने कुल 27 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार परमवीर सिंह ने शनिवार को अपनी प|ी मनजीत कौर के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। उनकी प|ी ने कवरिंग केंडिडेट के रूप में नामांकन पत्र भरा। इस मौके पर परमवीर सिंह के साथ उनके भाई रणधीर सिंह, एडवोकेट डीके सिंगला, रामप्रकाश मेहता, बशेषर बांसल, आजाद किनरा, कांशी राम रति राम डांगरा आदि साथ थे। नामांकन से पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार ने बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह अपनी प|ी के साथ नामांकन भरने पहुंचे।