पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साधनवास मुंदलिया में दिया देवेंद्र बबली को समर्थन

साधनवास मुंदलिया में दिया देवेंद्र बबली को समर्थन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनजागरूकता अभियान के तहत दिशा सही सोच नई के संयोजक निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली गांव साधनवास मुंदलिया पहुंचे। यहां पहुंचने पर गांववासियों ने उनका स्वागत कर समर्थन भी दिया।

देवेंद्र बबली ने कहा कि कुटनीति से भले ही भ्रष्टाचारी नेता बरसों आम जनता को लूटते रहे हों लेकिन जनता में रही जागरूकता ने अब इनकी जड़ों को उखाडऩा शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के बड़े- बड़े दावे करके सत्ता सुख भोगने वाले नेताओं ने हमेशा जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया। विकास के नाम पर बड़े- बड़े घोटाले, घपले करके जनता के खून पसीने की कमाई को लूटा। उन्होंने कहा कि सही मायनों में ऐसे नेताओं ने ही विकास और जनता के अधिकारों को दीमक तरह खाने का काम किया है। यदि ये नेता लोगों से विश्वासघात करते तो आज आमजन का विश्वास राजनीति राजनेता से उठता। उन्होंने दावा किया कि यदि इसी तरह जनता अपने अधिकारों के प्रति सचेत रही, तो वह दिन दूर नहीं, जब खोखले दावों की राजनीति करने वाले ये नेता हमेशा के लिए प्रदेश से अपना बोरिया- बिस्तर बांध बाहर जाने को मजबूर हो जाएंगे।