- Hindi News
- जापतावाला में पंचायती भूमि से कब्जा हटवाया
जापतावाला में पंचायती भूमि से कब्जा हटवाया
{ डीसी के आदेश पर पुिलस बल भी पहंुचा
भास्करन्यूज कुलां
गांवजापतावाला में ग्राम पंचायत की 3 एकड़ शामलात जमीन पर हुए कब्जे को हटवा दिया गया। इस जमीन पर कुछ लोगों ने एक साल से कब्जा किया हुआ था। डीसी के आदेश पर बीडीपीओ टोहाना ने पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। इसे लेकर पंचायत ने डीसी को शिकायत की थी।
कब्जाधािरयोंने किया कार्रवाई का विरोध
डीसीने पंचायती भूमि से कब्जा छुड़वाने की कार्यवाही करते हुए, टोहाना के बीडीपीओ प्रेम सहरावत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। बीडीपीओ ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन द्वारा कब्जा कार्यवाही के लिए पहुंचे। इसी दौरान कब्जाधारक कुछ ग्रामीणों ने विरोध करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उनकी तरफ कोई ध्यान देते हुए कब्जा कार्यवाही शुरू कर दी गई। जिससे पशुओं के तबेले, उपले गेहूं बीजाई से कब्जा हटवाया गया।
यहभूमि स्कूल, गुरुद्वारा खेल मैदान की है
जापतावालाके सरपंच तरसेम सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत की तीन एकड़ भूमि पर ग्रामीणों द्वारा कब्जा किया हुआ था उनमें से एक एकड़ भूमि सरकारी प्राथमिक पाठशाला आंगनबाड़ी, एक एकड़ खेल मैदान एक एकड़ गुरुद्वारा की जमीन है। कब्जा हटाने के बाद इस जगह पर एक आंगनबाड़ी, नए स्कूल भवन खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। फिलहाल गांव में सरकारी स्कूल हरिजन चौपाल में अस्थाई तौर पर चलाया जा रहा है।