पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद का नाम होने पर परिवार ने जताई आपत्ति

शहीद का नाम होने पर परिवार ने जताई आपत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतविकास परिषद शाखा सनियाना की ओर से बुधवार को गांव के शहीद मेहर सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर के प्रचार-प्रसार आयोजन में शहीद मेहर सिंह का नाम शामिल होने से शहीद के परिजनों ने संगठन पर रोष जताया। इसे लेकर गांव में परिषद के खिलाफ विरोध हुआ। बाद में शाखा के सदस्यों ने लिखित माफीनामा जारी करके शहीद परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

भाविपने माफी मांगी

भारतविकास परिषद शाखा सनियाना के प्रधान गुरिंद्र सिंह सचिव गौरव चराया, मोहन लाल, सुरेश कुमार, श्रवण कुमार आदि पदाधिकारियों ने माफीनामे में लिखा है कि शहीद सरदार मेहर सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नाम से चल रहा है। बैनर पंफलेट में क्लेरिकल मिस्टेक की वजह से शहीद सरदार मेहर सिंह नहीं लिखा गया। अकेला राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लिखा गया है। जो कि गलती की वजह से हुआ है। इसलिए परिषद इसके लिए क्षमा प्रार्थी है। भारत विकास परिषद शाखा सनियाना के तत्वाधान में बुधवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना विधायक सुभाष बराला ने बतौर मुख्यातिथि स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य कृष्ण कुमार दुआ ने की। शिविर में 256 लोगों की जांच कर दवाइयां वितरित की गई। बराला ने कहा कि सामाजिक संगठनों के जन सेवा कार्य प्रशंसा के पात्र हैं, ऐसी संस्थाएं अति निर्धन बेसहारा गरीब परिवारों की मदद में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंनें कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए अथक प्रयास किए हुए हैं। इस मौके पर डॉ. सतवीर वर्मा, डॉ. अनामिका, प्रवीन आहूजा, कृष्ण चंद शर्मा, डॉ. हरीश पारिक, डॉ. अजय गर्ग, डॉ. सुजान सिंह, डॉ. जहांगीर आलम, डॉ. मोहित अरोड़ा, डॉ. पी.के. सिंह, डॉ. जसविंद्र सिंह डॉ. मुकेश भारद्वाज की टीम ने पूरे दिन मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करके उनका इलाज किया। समारोह में शाखा सनियाना के प्रधान गुरिंद्र सिंह मोड़, उप प्रधान सुरेश बेनीवाल, महासचिव गौरव चराया मौजूद थे।

टोहाना | गांवसनियाना में भाविप द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घघाटन करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला।

बेटे ने जताई आपत्ति

शाखा के प्रधान ने प्रचार सामग्री में स्वास्थ्य शिविर स्थल