- Hindi News
- मृतक विजय पाल के माता पिता की होगी डीएनए जांच
मृतक विजय पाल के माता पिता की होगी डीएनए जांच
फाइनेंसरसे परेशान होकर अपनी प|ी के साथ नहर में छलांग लगाने वाले विजय पाल के शव की पहचान करने के लिए पुलिस अब उसके माता पिता की डीएनए जांच करवाएगी। इसके लिए बुधवार को पुलिस ने विजय पाल के पिता रिछपाल मां लाजवंती को मधुबन स्थित एफएसएल प्रयोगशाला में ले जाकर उनके खून के सेंपल दिलवाए हैं। प्रयोगशाला में अब उनके सैंपलों का मिलान उस अज्ञात शव से किया जाएगा जो 13 अक्टूबर को कुदनी हेड के पास भाखड़ा नहर से मिला था। यदि उनका डीएनए आपस में मिल गया तो ठीक अन्यथा विजय पाल की तलाश फिर से की जाएगी।
प|ीके साथ आत्महत्या
शक्तिनगर निवासी विजय पाल ने अपनी प|ी शानू के साथ करीब ढाई माह पूर्व 23 सितंबर अलसुबह भाखड़ा नहर में डूब कर आत्महत्या कर ली थी। शानू का शव तो 26 सितंबर को सिरसा जिले के कालांवाली थाने के तहत गांव गदराना के पास से नहर में बहता मिल गया था लेकिन विजय पाल का शव नहीं मिला था। 13 अक्टूबर को कुदनी हेड के पास भाखड़ा नहर से मिले एक पुरुष के शव को देखकर विजय पाल के परिजनों ने कुछ आशंका जताई थी।
इसे बताया था जिम्मेदार
कृष्णा मार्किट में सांई बाबा टेलरिंग मेटिरियल सूट कढ़ाई के नाम से दुकान करने वाले विजय पाल सिंह उसकी प|ी शानू ने आत्महत्या से पूर्व लिखे सुसाइड नोट में शशी नामक फाइनेंसर को जिम्मेवार बताया था। सुसाइड नोट मुताबिक उन्होंने फाइनेंसर से एक लाख रुपये उधार लिए थे। देनदारी के कारण वे मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। जिस कारण उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर फाइनेंसर के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है।
हड्डी से होगा मिलान
डीएनए जांच के लिए उक्त मिले अज्ञात शव की एक हड्डी को सुखा कर एफएसएल प्रयोगशाला में भिजवाया गया है। जांच प्रक्रिया में उस हड्डी के साथ विजय पाल के माता पिता के खून का मिलान किया जाएगा। यदि दोनों का मिलान हो गया तो उसे विजय पाल का शव मानकर तलाश समाप्त कर दी जाएगी। जांच अधिकारी साधु राम ने बताया कि डीएनए जांच की रिपोर्ट 45 दिन में प्राप्त होगी।