पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नो इंंट्री में धड़ल्ले से घुसते हैं ट्रक

नो इंंट्री में धड़ल्ले से घुसते हैं ट्रक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीथाने के पास स्थित होलसेल चीनी बाजार में नो एंट्री के बावजूद दिन के समय बड़े वाहन घुस जाते हैं। जिससे अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी दिन के समय एक बड़ा ट्रक बाजार में घुस गया। जिससे अन्य वाहन वालों को आवागमन करने में बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। राहगीर राजेश कुमार, विवेक, अमरजीत ने बताया कि प्रशासन पुलिस द्वारा इस क्षेत्र को सुबह 8 से शाम 8 बजे तक नो एंट्री एरिया घोषित किया हुआ है उसके बावजूद पुलिस की नाक तले बड़े वाहन वाले अपने वाहनों को बाजार में ले जाते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि ऐसे वाहन चालकों के साथ सख्ती से निपटा जाए। थाना प्रभारी रोहतास कुमार ने कहा कि इस बारे में उन्हें कई बार आगाह किया जा चुका है। ऐसा चालान काटा जाएगा।