पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुकेश नाइट में भाग लेंगे टोहाना के तीन गायक

मुकेश नाइट में भाग लेंगे टोहाना के तीन गायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल के वािर्षकोत्सव पर दी सांस्कृितक प्रस्तुति

टोहाना | मुकेशयादगार समिति द्वारा 21 दिसंबर को नरवाना में राज्य स्तरीय मुकेश संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें टोहाना के तीन गायक टोनी पुरी, दर्शन राणा भगवान दास भी प्रतिभागी के रूप में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। गायक टोनी पुरी ने बताया कि नरवाना के मिलन पैलेस में आयोजित की जाने वाली उक्त प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 30 नवंबर को ओडिशन लिया गया। जिसमें 140 गायकों ने भाग लिया। उनमें से 30 गायकों का उक्त प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ज्ञात रहे कि दो वर्ष पूर्व आयोजित उक्त प्रतियोगिता में टोनी पुरी ने खिताब जीता था।

टोहाना। मॉडल केएम स्कूल के वार्षिकोत्सव में कश्मीरी डांस प्रस्तुत करती छात्राएं।