- Hindi News
- वार्षिकोत्सव में मेधावियों को सम्मानित किया
वार्षिकोत्सव में मेधावियों को सम्मानित किया
टोहाना | मॉडलकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीसरे वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने समारोह अध्यक्ष आजाद किनरा विशिष्ट अतिथि कर्मवीर पुनिया के साथ शुभारंभ किया। अतिथियों ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। स्कूल के एमडी अजमेर पूनिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रधानाचार्य रणधीर पूनिया, सेवासिंह गिल, ईश सरना, एके बहुगुणा, ब्लॉक समिति चेयरमैन सुरजीत डांगरा, बलजीत बेनीवाल, नप उपाध्यक्ष रामकुमार सैनी, डॉ. रणधीर बेनीवाल, रामकुमार भाकर, भजन कंबोज, विनय वर्मा, हवा सिंह डांगरा आदि उपस्थित थे।
मॉडल केएम स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों को सम्मानित करते अतिथि।