- Hindi News
- सुंदरकांड के पाठ से मिटता है दुख: संत सुखदेवा नंद
सुंदरकांड के पाठ से मिटता है दुख: संत सुखदेवा नंद
यदिमन से सुंदरकांड का पाठ किया जाए तो व्यक्ति के दुख मिट जाते हैं तथा मन को शांति मिलती है। यह बात धर्म प्रमुख एवं ट्रस्ट संचालक संत सुखदेवा नंद महाराज ने कुटिया शांत सरोवर पर चल रहे नौ दिवसीय समारोह के तहत कही।
समारोह में हिसार से आई भजन मंडली ने संगीतमयी सुंदरकांड का गायन किया। जिसे सुनकर श्रद्धालुजन भाव विभोर हो गए और मस्ती में झूम उठे। भजन मंडली द्वारा गाई गई राम धुन पर तो श्रद्धालु मस्ती में नाचने लगे। संत सुखदेवा नंद ने कहा कि भगवान के नाम की मस्ती की खुमारी जिसे चढ़ जाती है वह निहाल हो जाता है।
इससे पूर्व शांति देवी उनके पुत्र राधेश्याम भाटिया ने ज्योत प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश भाटिया, वेद प्रकाश, अनिल बतरा, सुरेंद्र काला, बलविंद्र सिंगला, राधेश्याम बजाज, भीम पाहवा, मास्टर पूर्ण चंद, पिंकी रानी, रमन, तरुण भाटिया, ज्ञान मेहता हिमांशु आदि मौजूद थे।
कुटिया शांत सरोवर पर आयोजित कार्यक्रम में आरती करते श्रद्धालुजन साथ में खड़े हैं धर्म प्रमुख संत सुखदेवा नंद महाराज, संत सर्वयोगानंद महाराज अन्य संतजन।