भगत सिंह जयंती पर रक्तदान शिविर 27 को
टोहाना | ग्रामविकास सेवा समिति, समैण द्वारा शहीद- ए- आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर हेपेटाइटिस- सी का फ्री चैकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। समिति प्रधान डॉ. मियां सिंह गिल उपप्रधान डॉ. धूप सिंह गिल ने बताया कि समिति द्वारा 27 सितंबर को शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें कई वक्ता भगत सिंह के जीवन पर विचार व्यक्त करेंगे तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।