सड़क हादसे में मां बेटा घायल हुए
टोहाना | बुधवारसुबह नरवाना रोड पर हुए एक सड़क हादसे में मां बेटा घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल मेंं दाखिल किया गया है। जानकारी अनुसार गुरविंदर कौर अपने पुत्र कर्मजीत के साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार सुबह धमतान साहिब में अमावस्या पर स्नान करने जा रही थी। रास्ते में सूर्या कॉलेज के पास तेजगति के एक केंटर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों मां बेटा सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचित कर दिया गया है।