पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमयूएच जैन कॉलेज में योग शिविर लगाया

एमयूएच जैन कॉलेज में योग शिविर लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | चंदड़कलांस्थित एमयूएच जैन कॉलेज में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक रवि कुमार ने विद्यार्थियों स्टाफ को विभिन्न यौगिक क्रियाएं करवाकर उनसे होने वाले लाभ बारे भी जानकारी दी। बुधवार को समापन समारोह में निदेशक अजय जैन वाइस प्रिंसिपल भीम सिंह ने कहा कि यदि व्यक्ति स्वयं स्वस्थ होगा तभी वह समाज राष्ट्र को स्वस्थ बना सकता है इसलिए हमें नियमित रूप से योग करना चाहिए। योग प्रशिक्षक रवि कुमार ने कहा कि योग मनुष्य को विभिन्न रोगों से मुक्त रखता है तथा मन भी शांत रहता है। उन्होंने कहा कि हम प्रतिदिन दस से पंद्रह मिनट अपने लिए निकालें तो जीवनभर स्वस्थ रह सकते हैं। अंत में कॉलेज प्रबंधन द्वारा योग प्रशिक्षक को सम्मानित किया गया।