गाजूवाला में बबली को समर्थन
पहलीबार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे मिशन दिशा सही सोच नई के संयोजक देवेंद्र सिंह बबली को गांव गाजूवाला में महिलाओं सहित अनेक लोगों ने समर्थन् दिया है। बबली गुरूवार सुबह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि देवेंद्र बबली नामांकन के लिए सुबह आठ बजे मेडिकल एन्क्लेव से हजारों साथियों के रवाना होंगे। पूरे शहर में होते हुए लघु सचिवालय पहुंचेंगे। जहां पर देवेंद्र सिंह बबली अपना नामांकन दाखिल करेंगे। यह जानकारी प्रवक्ता जितेंद्र ज्वाला ने दी। वहीं गांव गाजूवाला में पहुंचने पर दिशा सही सोच नई के संयोजक देवेंद्र सिंह बबली का स्वागत किया। ग्रामीणों का आह्वान किया प्रकार हम एक दूसरे के प्रति मिठास रखें ताकि समाज में एकजुटता भाईचारे का विकास हो।
आज भरेंगे नामांकन
गांव गाजुवाला में देवेंद्र सिंह बबली को समर्थन देते गांववासी।