पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 26 को नामांकन पत्र भरेंगे सुभाष बराला

26 को नामांकन पत्र भरेंगे सुभाष बराला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | भाजपाप्रत्याशी सुभाष बराला शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि 26 अक्टूबर सुबह सुभाष बराला दस बजे मेडिकल एन्क्लेव से पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन- पत्र दाखिल करने के लिए रवाना होंगे। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. संजीव बाल्याण उपस्थित रहेंगे। इससे पूर्व बुधवार को भी भाजपा द्वारा गांव मामूपुर जमालपुर सहित शहर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान के तहत अनेक नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। जिनमें कश्यप समाज सहित अनेक लोगों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर उनके साथ कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।