- Hindi News
- दुष्यंत चौटाला 29 को टोहाना हलके का दौरा करेंगे
दुष्यंत चौटाला 29 को टोहाना हलके का दौरा करेंगे
टोहाना | सांसददुष्यंत चौटाला 29 सितंबर को विधानसभा टोहाना का तूफानी दौरा करेंगे। इस दौरान वे पार्टी प्रत्याशी निशान सिंह के लिए वोट की भी अपील करेंगे। हलका प्रधान हरि सिंह डांगरा ने बताया कि दुष्यंत चौटाला गांव हंसेवाला से अपने दौरे को शुरू कर गांव गाजूवाला, भीमे वाला, नांगली, समैन, कन्हडी, कमालवाला, बलियाला, जमालपुर, धारसूल कलां, लहरी, टिब्बी, ढ़ाणी डूल्ट, जांडली खुर्द, जांडलीकलां, चंद्रावल, ढ़ाणी सांचला, ढ़ाणी भोजराज, सनियाना, पारता, पिरथला ललोदा बिढ़ाईखेड़ा डांगरा में जनसभा करेंगे। उनके साथ इनेलो प्रत्याशी निशान सिंह भी रहेंगे।