- Hindi News
- 202803 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
202803 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
टोहानाविधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 2 हजार 803 मतदाताओं द्वारा इस बार विभिन्न पार्टियों निर्दलीय प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 197 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मतदान के दौरान मतदाताओं को परेशानियों से बचाने तथा बुजुर्ग महिला प्रत्याशियों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जेके आभीर ने बताया कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र के कुल 202803 में से 106928 पुरुष 95875 महिला मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले 98 गांवों तथा शहरी क्षेत्रों में कुल 197 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 157 मतदान केंद्र ग्रामीण 40 शहरी क्षेत्र में हैं।