- Hindi News
- कॉलेज विद्यार्थी कर रहे मतदाताओं को जागरूक
कॉलेज विद्यार्थी कर रहे मतदाताओं को जागरूक
टोहाना | विधानसभाचुनाव में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु स्थानीय इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नगर परिषद कर्मियों के साथ शहर के प्रत्येक वार्ड में संयुक्त रूप से जन-जागरण अभियान चलाया। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जेके आभीर के निर्देशानुसार हर वार्ड के लिए विद्यार्थियों की टीमें गठित की गई हैं जो 15 अक्टूबर तक हर घर में जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विकास आनंद ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी के निर्देश पर विभिन्न वार्डों के लिए विद्यार्थियों की टीमें गठित की गई हैं।
टोहाना। शहर के विभिन्न वार्डों में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करते जागरूकता टीम के सदस्य