एक सौ छात्राओं ने लिया मतदान का संकल्प
टोहाना | छात्रसंगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विधानसभा चुनाव में सौ प्रतिशत मतदान के लिए नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। भूना रोड स्थित ग्रामीण शिक्षा केंद्र पर आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय हितों पर विस्तृत चर्चा की गई। एबीवीपी के जिला संयोजक निखिल सिंगला ने धारा 370, राष्ट्रीय सुरक्षा, महिला सुरक्षा, दहेज प्रथा, कन्या भू्रण हत्या, शिक्षा का व्यापारीकरण, भ्रष्टाचार मुक्त भारत जैसे सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्होंने एबीवीपी संगठन के कार्यों पर डाला।