पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रही है जनता: निशान

गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रही है जनता: निशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसपार्टी ने दस साल के शासनकाल में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ कर हलके को विनाश की गर्त में धकेलने का काम किया है। कानून व्यवस्था ठप होकर रह गई है और गुंडा तत्व के हौसले बढ़ गए हैं।

यह बात टोहाना से इनेलो प्रत्याशी निशान सिंह ने रविवार को चुनावी अभियान के तहत विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान कही। उन्होंने कहा कि टोहाना क्षेत्र नशे की मंडी बन कर रह गया है जिसकी वजह से युवा वर्ग बर्बादी की ओर अग्रसर हो रहा है। लेकिन टोहाना के विधायक मौन धारण किए हुए है। कृषि मंत्री परमवीर सिंह पर आरोप लगाते हुए निशान सिंह ने कहा कि टोहाना की नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा बन कर रह गया है। यह सब कृषि मंत्री की शह पर उनके चहेते ठेकेदार और कांग्रेसी नेता के इशारे पर हो रहा है। आम आदमी की खून पसीने की कमाई को लूटने पर लगे हुए हैं।

टोहाना। गांव चांदपुरा में निशान सिंह का स्वागत करते गांववासी।

इनेलो सरकार देगी स्वच्छ प्रशासन

इनेलोप्रत्याशी सिंह ने कहा इनेलो की सरकार बनने के बाद राज्य में स्वच्छ प्रशासन दिया जाएगा। कानूनी व्यवस्था बहाल की जाएगी और गुंडा तत्वों नशे का कारोबार करने वालों पर लगाम लगाई जाएगी। टोहाना हलके के चौतरफा विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।