पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान की चोरी पर आढ़ती एसोसिएशन लगाएगी लगाम

धान की चोरी पर आढ़ती एसोसिएशन लगाएगी लगाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कच्चाआढ़ती एसोसिएशन ने सीजन के समय अनाज मंडी से होने वाली धान की चोरी पर लगाम लगाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए एसोसिएशन नई पुरानी अनाज मंडी तथा कपास मंडी में अपने खर्चे पर गार्डों की नियुक्ति करेगी। एसोसिएशन के इस निर्णय का अनाज मंडी के व्यापारियों ने स्वागत किया है।

दिनरात पहरा देंगे गार्ड

एकअक्टूबर से शुरू होने वाली इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए एसोसिएशन 24 गार्डों को नियुक्त करेगी। जो बारह बारह घंटे ड्यूटी देंगे। ये गार्ड नई अनाज मंडी के 6, पुरानी अनाज मंडी के 3 और कपास मंडी के दो गेटों पर दिन रात पहरा देंगे ताकि कोई भी अनाज मंडियों से धान की चोरी कर सके।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष धान और गेहूं के सीजन में तीनों अनाज मंडियों से लाखों रुपये की फसल की चोरी होती है। चोरी करने वालों में अधिकतर महिलाएं बच्चे होते हैं। कई बार पता लगने पर भी व्यापारी उन्हें महिला बच्चा जानकर चाहकर भी कुछ नहीं कह पाते और उन्हें छोड़ देते हैं। अपने नुकसान के बारे में व्यापारियों द्वारा हर सीजन में मार्किट कमेटी पुलिस प्रशासन को शिकायत दी जाती है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाती जिस कारण व्यापारियों को हर साल लाखों रुपये का नुकसान सहन करना पड़ता है। परंतु मजबूरीवश वे कुछ कर नहीं पाते हैं। योजना की सफलता के लिए एसोसिएशन द्वारा अनाज मंडी के सभी 235 आढ़तियों से सहयोग लेगी।