बराला ने भरा नामांकन
टोहाना | भाजपाप्रत्याशी सुभाष बराला ने अपना नामांकन शुक्रवार को भरा। अपनी प|ी दर्शना देवी ने कवरिंग कैंडीडेट बनाया है। उनके नामांकन कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. संजीव बाल्याण पहुंचे। इससे पहले बराला ने शहर में रोड शो भी किया। भाजपा प्रत्याशी सुभाष बराला के समर्थन में आयोजित जनसभा में बाल्याण ने कहा कि हरियाणा सरकार ने यह अफवाह फैला दी कि केंद्र सरकार के चलते विदेशों में चावल का निर्यात बंद हो गया है लेकिन ऐसा नहीं है। भाजपा सरकार में मौजूदा समय में लाखों टन चावल का निर्यात सबसे अधिक दाम 85 सौ रुपये के हिसाब से होता है। लेकिन हरियाणा की कांग्रेस सरकार ने किसानों से धान को 26 सौ रुपये के हिसाब से लेकर 85 सौ रुपये बेचने का काम किया तथा कांग्रेस सरकार के बिचौलियों के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
भाजपा प्रत्याशी सुभाष बराला नामांकन भरते हुए।