- Hindi News
- आधार कार्ड बनाने के लिए पैसे मांगने वालों की करें शिकायत
आधार कार्ड बनाने के लिए पैसे मांगने वालों की करें शिकायत
टोहाना के एसडीएम ने इस संबंध में जारी किए निर्देश
अाधारकार्ड बनाने के लिए जो भी कोई भी व्यक्ति यदि पैसे मांगता है तो उसकी शिकायत प्रशासन को करें। आधार कार्ड फ्री बनाए जाते हैं और इसके लिए किसी तरह कोई काेई भी फीस नहीं ली जाती। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि आधार कार्ड बनाने के लिए पैसे मांगने जैसी शिकायतें सामने आने के बाद एसडीएम कार्यालय की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक आधार कार्ड बनवाने से वंचित व्यक्तियों के आधार कार्ड बनाने का काम एक बार फिर शुरू करवा दिया गया है। बीडीपीओ कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक आधार कार्ड बनाए जाएंगे। यदि कोई व्यक्ति आधार कार्ड बनाने के नाम पर पैसे मांगता है तो उसके खिलाफ प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बीडीपीओ कार्यालय के प्रांगण में आधार कार्ड बनवाते लोग।