पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमकौराके ग्रामीणों ने गांव में पंचायत द्वारा बनाई जा रही सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। एसडीएम के नाम सौंपे शिकायत पत्र में ग्रामीण अमरीक सिंह, तनु दमकौरा, मलकीत सिंह, अमरीश सिंह, कृष्ण, सुरेंद्र भाटिया अशोक आदि ने बताया कि गांव में इंटरलॉकिंग की सड़क पंजाबी मोहल्ले से जीत सिंह के घर तक मंजूर गई है। इस सड़क को पंचायत द्वारा बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है तथा सड़क पर तो रोलर चलाया गया और ही नई ईंटें लगाई गई हैं। उन्होंने मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क के निर्माण में पुरानी ईंटों का इस्तेमाल कर सरकार को चूना लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने गली का निर्माण रोकने और एस्टीमेट के हिसाब से बनाने की मांग की है।