एलआईसी के डीओ कुमार संजय का निधन
टोहाना | एलआईसीके विकास अधिकारी कुमार संजय का सोमवार शाम निधन हो गया। 40 वर्षीय कुमार संजय सोमवार को चंडीगढ़ में अपनी आंखों की जांच करवाने गए हुए थे। वापिस लौटते हुए उनका अपने रिश्तेदार के निवास पर हार्ट फेल हो गया। कुमार संजय भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष भी रहे थे तथा परिषद के लगभग सभी कार्यक्रमों का मंच संचालन भी बखूबी करते थे। कुमार संजय का मंगलवार दोपहर बाद रेलवे लाइन के पास स्थित स्वर्गाश्रम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में शहर की विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधी शामिल हुए।