पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों ने खुले मैनहोल पर जताया रोष

लोगों ने खुले मैनहोल पर जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना | गांधीगेट स्थित कालनिया गली वासियों ने गली में बनाए गए सीवरेज मैनहोल पर रोष जताया है। दिनेश सिंगला, अभय जैन, लेख राज, बोबी सुदेश ने बताया कि विभागीय लापरवाही के चलते खुले पड़े इस तरह के मैनहोल लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने बताया कि गली में पानी की लीकेज होने पर की गई खुदाई में पता चला कि कई वर्ष पहले यहां बनाए गए सीवरेज के मेनहोल की दीवारों में सीमेंट नाम की चीज ही नहीं लगाई गई। दीवारों में लगाई गई ईंटें जरा सा हाथ लगते ही गिर रही हैंं। इतना ही नहीं पेयजल की पाइप लाइन भी सीवरेज लाइन के ऊपर नीचे डाल रखी है। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से इस क्षेत्र में पेजयल की सप्लाई में गंदा पानी रहा है। जिसके बारे में वे कई बार जनस्वास्थ्य विभाग में शिकायत कर चुके हैं। लोगों ने बताया कि गंदा पानी क्यों रहा था इसका कारण अब उनके सामने आया है। उन्होंने प्रशासन से मैनहोल के निर्माण की जांच कर उसमें कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

टोहाना। कालनिया गली में बने सीवरेज के मैनहोल में लगाई गई घटिया निर्माण सामग्री बारे बताते दिनेश अभय।